नव वर्ष


logo min

नव वर्ष 2021- ज्‍योतिष के मुताबिक 2021 नई उम्‍मीदों का साल, जानिए आपकी राशि पर क्‍या रहेगा असर

हम हर साल 1 जनवरी को आधी रात 12:00 बजे नया साल मनाते हैं। इस मौके पर हम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं। चलिए कुछ नया करने की बाते करते हैं। लेकिन इससे पहले क्या आप जानते हैं कि यह त्योहार 1 जनवरी को कब और क्यों मनाया जाता है। और इसकी शुरुआत कैसे हुई?

असल में न्यू ईयर की कहानी क्या है?

हजारों साल पहले, प्राचीन बेबीलोन में नया साल शुरू हुआ था। लेकिन उस समय यह नव वर्ष पर्व 21 मार्च को मनाया जाता था, जो वसंत के शुरुआत की तिथि थी। जो हिंदुओं धर्म का नया साल है। 11 दिनों तक चलने वाले त्योहार के रूप में, यह वसंत के पहले दिन से शुरू हुआ। इसलिए, सितंबर को सातवें, अक्टूबर आठवें, नवंबर नौवें और दिसंबर दसवें महीने के रूप में माना जाता था। जैसा कि उनके नामों से पता चल ही रहा है। यह गणना रोमन कैलेंडर के मुताबिक की गई थी जो ईसा पूर्व सातवीं शताब्दी BC से शुरू हुई थी और चंद्रमा के चक्र के अनुसार थी।

रोमन कैलेंडर अटकलबाजी के मुताबिक बनाया गया था। जिसकी शुरुआत 1 मार्च से हुई थी। उस समय 1 साल में 304 दिन और कुल 10 महीने होते थे। मार्च से दिसंबर तक, इन महीनों के नाम मर्सिअस, एप्रिलिस, मैयास, जूनियस, क़ुइन्तिलिस, सेक्सटिलिस, सेप्टेम्बर, ओक्टोबर, नोवेम्बर, और डिसेम्बर| लेकिन 1570 के आसपास, पोप ग्रेगरी XIII ने क्रिस्टोफर क्लेवियस को एक नया कैलेंडर बनाने का काम सौंपा। इस तरह 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर अस्तित्व में आया। तब से, नए साल का जश्न बदस्तूर 1 जनवरी को मनाया जाता है।

न्यू ईयर पर अमेरिका की बॉल ड्रॉपिंग परंपरा -

वैसे, साल के आखिरी कुछ पलों में दुनिया भर में पुराने साल को अलविदा और नए साल का स्वागत के लिए आतिशबाजी की जाती है। लेकिन अमेरिका में, इस त्योहार को अलग तरीके से मनाया जाता है। यहां बॉल ड्रॉपिंग दुनिया में सबसे प्रसिद्ध इवेंट है। यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में नए साल की पूर्व संध्या पर होता है। इससे पहले, मैनहट्टन शहर में ट्रिनिटी चर्च के बहार घंटे को सुनने के लिए लोग आधी रात को इकट्ठा होते है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सार्वजनिक मानस को आकर्षित करने के लिए 1904 में न्यूयॉर्क टाइम्स की इमारत पर जमके आतिशबाजी की। इससे लोगों आकर्षित तो हुए, लेकिन पटाखों के कारण, सड़कों पर गर्म राख और पटाखों के टुकड़े बरस गए। जो हानिकारक था और जिसकी वजह से कचरा भी जमा हुवा था। यह इस कारणों से न्यूयॉर्क की पुलिस ने वहां आतिशबाजी शो पर प्रतिबंध लगा दिया। तब न्यूयॉर्क टाइम्स के मालिक एडोल्फ ऑक्स ने अपने मुख्य इलेक्ट्रीशियन वाल्टर पाल्मर से एक नया तरीका खोजने के लिए कहा। पामर के डिजाइन के आधार पर, ऑक्स ने आर्टक्राफ्ट स्ट्रॉस साइन कंपनी को 318 किलोग्राम लोहे और लकड़ी से बनी एक गेंद और 25 वाट के 100 बल्बों से जड़ित बनाने की जिम्मेदारी दी। इस गेंद को पहली बार 1908 की बॉल ड्रॉपिंग में बिजली का उपयोग किया गया था।

भारतीय नव वर्ष

हालांकि दुनिया भर में ग्रेगोरियन कैलेंडर का पालन किया जा रहा है, लेकिन विभिन्न देशों में वहां की संस्कृति के अनुसार नए साल का जश्न मनाने की परंपरा है। भारत में, विभिन्न धर्म और संप्रदाय एक साथ रहते हैं। इन धर्मों और संप्रदायों का कैलेंडर भी अलग-अलग है, इसलिए उनकी नववर्ष की तारीखें भी अलग हैं। हिंदू नव वर्ष के बारे में बात करते हुए, यह चैत्र महीने की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है जो अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष के अनुसार मार्च-अप्रैल के महीने में पड़ता है।