कन्या व्यय राशिफल 2021 (Kanya Expenses Rashifal 2021 in hindi)

कन्या वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, खर्च की बात करें तो वर्ष 2021 में आपका खर्च स्वास्थ्य और हॉस्पिटल जैसी चीजों पर बहुत अधिक रहने वाला है। इस खर्च को आप रोक नहीं पाएंगे। साथ ही साथ आप इंश्योरेंस ऐसी चीजों में भी पैसा लगाते हुए नजर आएंगे जो कि आपको आगे आने वाले समय में लाभ प्रदान करेंगे। इंश्योरेंस में आप जो पैसा लगाएंगे वह अपने नाम से ना लगाएं बल्कि अपने बच्चे या फिर अपनी पत्नी के नाम से अधिक लगाएं।