कुंभ राशिफल 2021 का अवलोकन (Kumbh Rashifal 2021 in Hindi)

कुंभ राशिफल 2021 की भविष्यवाणी के अनुसार, मंगल छठे भाव में होने के कारण आपको अपने शत्रु और विरोधियों की तरफ से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इन दिक्कतों से घबराएं नहीं, काफी बड़ी दिक्कत नहीं होंगी। आप अपने मनोबल और अपने आत्मविश्वास के दम पर विरोधियों को हराते हुए नजर आएंगे। शुक्र गृह की स्थिति को देखें तो यह अष्टम भाव में विराजमान है जो यह दिखा रहा है कि इस वर्ष लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य आपके लिए एक बड़ी समस्या बनता हुआ नजर आएगा। आप खानपान और विश्राम पर ठीक ढंग से ध्यान देते रहें। व्यवसाय की बात करें तो वर्ष 2021 आपको व्यवसाय के अंदर लाभ और हानि दोनों चीजों का सामना करना पड़ सकता है। शुरुआती महीनों की बात करें तो जनवरी-फरवरी और मार्च में व्यवसाय के लिहाज से सामान्य कहा जा सकता है। सप्तम भाव में जिस तरीके से पंच ग्रही योग उत्पन्न हो रहा है तो उसको देखकर बोला जा सकता है कि जैसे-जैसे वर्ष बीतेगा और अप्रैल-मई जून का समय आपके लिए व्यापार के लिहाज से और फाइनेंस के लिहाज से यह वर्ष बहुत ही सुंदर और अच्छा जाता हुआ नजर आएगा। कुंभ वार्षिक राशिफल 2021 (Kumbh Varshik Rashifal 2021) के अनुसार, वर्ष 2021 में आप कुछ काम ऐसे जरूर करेंगे जो कि आपको बहुत अधिक लाभ प्रदान करते हुए देखेंगे और साथ-साथ सम्मान प्राप्त होगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कुछ ऐसे कार्य भी करेंगे जो आपके लिये अभी तक संभव नहीं थे।

Kumbh Rashifal 2021 अनुसार, वर्ष की शुरुआत में राहु गृह जो कि आपकी राशि में विराजमान होंगे तब उस समय आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि संभव हो तो आप इस समय यात्रा न करें। यदि आप यात्रा करेंगे तो यह आपको बाद में स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं होगा। वर्ष 2021 में अगर कहीं पर सबसे अधिक परेशानी नजर आ रही है तो वो हैं आपका राहु ग्रह । राहु ग्रह के कारण से आपका धैर्य खोता हुआ दिखेगा। हर काम में आप बहुत जल्दी धैर्य खोने लगेंगे। यहां तक कि अपने परिवार और सगे संबंधियों के साथ भी आप धैर्य खो देंगे। इसके कारण आपके सामने बहुत बड़ी समस्याएं खड़ी होती हुई नजर आने वाली हैं। कुंभ राशिफल 2021 के अनुसार, वर्ष 2021 के अंदर प्रेम संबंधों की बात करें तो वर्ष 2021 में प्रेम संबंधों में थोड़ी बहुत समस्याएं उत्पन्न होती हुई नजर आ सकती हैं। आप इस वर्ष अपने प्रेमी के साथ खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे और लगातार उसके ऊपर शक और चिंता से घिरे हुए रहेंगे। इसी वजह से लगातार आपके बीच में झगड़ेहोना शुरू हो जाएंगे और यह झगड़े आपके रिश्ते पर इस कदर हावी होते नज़र आ सकते हैं कि जहां पर आप एक दूसरे से अलग होने का मन बना लें। लेकिन आप अगर यहां पर धैर्य से काम करेंगे तो आपके लिए बेहतर वर्ष गुजरता हुआ नजर आ सकता है।

वर्ष 2021 के अंदर विदेश यात्रा की बात करें तो आपको विदेश यात्रा के योग उत्पन्न होते हुए नजर आ रहे हैं। आप 2021 के मध्य समय में विदेश यात्रा पर जाते हुए देखे जा सकते हैं। यह विदेश यात्रा आपके लिए सुखद परिणाम देने वाली साबित हो सकती हैं। आप इस यात्रा पर व्यापार से जुड़े हुए कुछ समझौते करते हुए नजर आएंगे जो कि भविष्य में आपको और आपकी कंपनी को अच्छा लाभ कमाकर देने में सफल रहेगी। ऐसे जातक जो कि पिछले काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए वर्ष अच्छा हैं। ऐसे जातकों को वर्ष 2021 में कई सारे मौके मिलते हुए दिखने वाले हैं। इतना ही नहीं, सही मौका और सही समय देखकर आप नौकरी बदलते हुए नजर आ सकते हैं। वर्ष 2021 में जो जातक स्टार्टअप शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे जातकों को वर्ष 2021 में थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है। आपकी प्लानिंग समय के अनुरूप नहीं चल पाएगी कि आप कुछ नया शुरू कर पाए। लेकिन इसके बावजूद भी आपको निराश नहीं होना है। समय जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा उसी के अनुसार परिस्थितियां बदलती हुई नजर आएँगी।

2021 Kumbh Varshik Rashifal के अनुसार, कुंभ राशि के लिए 2021 वर्ष कुछ क्षेत्रों में बहुत अधिक अच्छा गुजरता हुआ नजर आएगा। घर और वाहन के लिए वर्ष 2021 काफी अच्छा जा सकता है। अपने घर में प्रवेश करते हुए नजर आ सकते हैं।और आप नई नौकरी लगने की खुशी में नया वाहन भी खरीदते हुए नजर आ सकते हैं। कंपनी की तरफ से भी आपको घर घर और वाहन का योग प्राप्त होता हुआ नजर आ सकता है। कंपनी से प्राप्त हुआ घर और वाहन आपको सुखद फल देता हुआ नजर आएगा। इसको स्वीकार करने में बिल्कुल भी देरी ना करें। बच्चों के स्वास्थ्य की बात करें तो वर्ष 2021 में आपके बच्चों का स्वास्थ्य बहुत अधिक समस्याएं आपके लिए उत्पन्न नहीं करेगा। लेकिन वर्ष के शुरुआत में आपको बच्चों के स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देना चाहिए। यहां पर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इसके साथ ही, बच्चों की पढ़ाई के ऊपर आप पूरा पूरा ध्यान देते हुए नजर आएंगे और खुद भी बच्चों की पढ़ाई पर समय देंगे जो एक अच्छी बात है। यह देखकर आपके कदमों पर दूसरे लोग भी चलते हुए नजर आएँगे। बच्चों के ऊपर और बच्चों की पढ़ाई के ऊपर आप पूरा खर्च करेंगे। इसके अंदर आप किसी भी तरीके की रियायत नहीं करेंगे।