मीन राशिफल 2021 का निष्कर्ष (Meen Rashifal 2021 conclusion)

वर्ष 2021 का कुल निष्कर्ष निकालें तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपको थोड़ी मोटी परेशानी हो रही हैं। संतान के स्वास्थ्य से आपको समस्या हो सकती है अन्यथा पूरे बरस में आपके लिए सभी क्षेत्रों में अच्छा जाता हुआ नजर आ रहा है। वर्ष 2021 के अंदर आपको विदेश यात्रा करने से बचना होगा। यदि आप विदेश यात्रा इस बरस की शुरुआत में कर रहे हैं तब आपको सावधान रहना भी जरूरी है।इससे आपका स्वास्थ्य खराब होता हुआ नजर आ सकता है धीरे-धीरे यह बरस अच्छा जा सकता है। परिवार के लिहाज से वर्ष अच्छा है लेकिन आप यदि परिवार से इस वर्ष अलग होने की सोच रहे हैं तब इस विचार को दिमाग से निकाल दें। यह विचार आपको बहुत नुकसान पहुँचाता हुआ नजर आ रहा है। परिवार, प्रेम संबंध और दांपत्य के लिहाज से यह बरस अच्छा गुजरता हुआ नजर आ रहा है। वर्ष 2021 एक अच्छा साल है आपको इस साल बहुत अधिक फायदा प्राप्त होता हुआ नजर आ सकता है। साथ ही साथ मित्रो की तरफ से भी आप बेफिक्र होकर, मित्रों के साथ मिलकर व्यापार करते हुए नजर आ रहे हैं।