वृषभ दांपत्य जीवन राशिफल 2021 (Taurus Marriage Life Rashifal 2021 in Hindi)

वृषभ दांपत्य जीवन राशिफल 2021 (Taurus Marriage Horoscope 2021) के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए दांपत्य जीवन के विषय पर यह वर्ष अच्छा गुजरता हुआ दिख रहा है। भाग्य का साथ आपको मिलने वाला है और इस साल आप अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए सोचते हुए दिख रहे हैं। साल के मध्य भाग में यदि आप परिवार को बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं तो इस समय में आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है और इस समय में यदि आप पुत्र उत्पत्ति का सोचते हैं तो यह पुत्र आपको आगे चलकर दुख देता हुआ नजर आ सकता है। वर्ष का आखिरी भाग आपके लिए अच्छा जा सकता है और दांपत्य जीवन का मजा लेते हुए आप नजर आने वाले हैं। पुराने समय से जो क्लेश पति-पत्नी में चलते हुए आ रहे हैं वह भी समाप्त होते हुए नजर आ सकता है। साल की शुरुआत में आप अपने जीवन का एक बेहतरीन समय बिताते हुए देख सकते हैं। शुक्र की स्थिति को देखकर बोला जा सकता है कि यह वर्ष दांपत्य जीवन के लिहाज से काफी अच्छा गुजरने वाला है।